जैसे की आप अपने घर पर रस मलाई बनाने की सोचते हैं लेकिन आपको वो बनाना नहीं आता तो कोई बात नहीं इसमें हम आपकी मदद करेंगे और यहाँ हम आपको बताएँगे की किस तरह से आप कम समय में अपने घर पर ही रस मलाई बनाकर अपनी फॅमिली के साथ शेयर कर के खा सकते है और आनंद ले सकते हैं।
ध्यान दें इसमें कैलोरी जो मिलती है वो लगभग 156.8 होती है|
बनाने की विधि-
इसमें सबसे पहले जो आपको चाहिए होगा वो दूध है और ध्यान दे पनीर बिलकुल भी इस्तेमाल ना करे और गाये का दूध ज्यादा अच्छा रहेगा क्यूंकि मलाई इससे बहोत सॉफ्ट और अच्छी बनती है । हमने इसमें १ लीटर दूध इस्तेमाल किया है आप अपने अनुसार ले सकते हैं।
अब आपको दूध को पकाना है तेज आंच पर जब तक वो अच्छे से पक ना जाए तबतक उसे चलाते रहे फिर उसमे एक निम्बू का रस डाल लें और तबतक चलाते रहे जबतक दूध फट ना जाए फिर उसके बाद आप उसमे से छेना अलग करले।
अब छेना को किसी सूती या फिर किसी मलमल के कपडे से छान ले।उसके बाद छेना को कपडे के साथ ही ठन्डे पानी से धो लें ताकि उसमे से निम्बू की खटास पूरी तरह निकल जाये,छेने के बचे हुए पानी को आप चावल या सब्जी में भी प्रयोग कर सकते हैं ।
छेने के पानी को निचोड़ के इसे २५-३० मिनट तक लटका कर छोड़ दे।
छेने में बहुत ज्यादा सूखा या पानी नहीं होना चाहिए, नहीं तो छेना बॉल्स सही शेप में नहीं बनेंगे,अगर लगे की छेने ज्यादा सख्त होगये हो तो इसमें ४ बूँद गरम पानी मिला दे।
२०-२५ मिनट बाद छेने को कपडे से निकले और ७-८ मिनट तक इसे मसलकर मुलायम व चिकना आटा गूंद ले।
छेने से ८ छोटी लईआं बना लें फिर लोयिओं को हाथ से अच्छी तरह रोल करे और फिर इन्हे हल्का सा चपटा कर लें। अगर लगे की छेने बॉल्स फट रहे हो तो उसे फिर से गुंदे और मुलायम बनाये।
छेने में सॉफ्टनेस के लिए कुकर में 3 cup पानी और १ cup चीनी डालकर उबलने के लिए रखें।
जैसे ही उबाल आने लगे इसे ७९-१० मिनट तक धक् कर पकायें, कुकर को बंद न करें सिर्फ कवर करना है, आप चाहे तो ओपन पैन में भी चासनी तैयार कर सकते हैं , ध्यान रखें की इसे ओवरकुक न करें नहीं तो छेने सख्त हो जायेंगे।
रबड़ी बनाने के लिए दूध कटे हुए मेवे कंडेंस्ड मिल्क केवड़ा जल केसर इलाइची की जरूरत होती है। एक पैन में दूध रख कर तेज आंच पर पकायें ।उबाल आने पर आंच धीमी कर दे,२ चम्मच दूध में केसर भिगो दें ।
अब दूध में मेवे,केसर वाला दूध,इलाइची पाउडर,कंडेस्ड मिल्क और केवड़ा जल डालकर पकायें,मलाई साइड से बर्तन में चिपके ना इसलिए इसको चलाते रहे और हर २ मिनट में चलाते रहे।
अब एक छोटा चम्मच कोर्न्फ्लौर ले और इसमें एक चौथाई ठंडा दूध मिलकर मिक्स करले इसे ५ मिनट तक और पकाएं फिर आंच बंद करदे फिर राबड़ी को ठंडा होने के लिए रख दे,इसके बाद छेना बॉक्स को राबड़ी में मिलकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए । अब आपकी रस मलाई तैयार है अपने परिवार के साथ मिल कर खाये और प्यार बातें।


















